नोटबंदी को आज नौ साल पूरे हो गए हैं। 8 नवंबर 2016 को देश में पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे। इसके बदले में नए 500 और 2000 रुपये के नोट जारी किए गए थे। हालांकि अब 2000 का नोट बाजार से लगभग गायब हो चुका है। नौ साल बीत जाने के बाद भी नोटबंदी पर सियासी घमासान थमा नहीं है।
इसी क्रम में टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा—
“2016 की नोटबंदी भारतीयों के साथ किया गया सबसे बड़ा धोखा थी।”
वीडियो में पहले पीएम मोदी का भाषण दिखाया गया है, जिसमें वे कहते हैं—“मुझे 50 दिन दीजिए, उसके बाद किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।” इसके बाद ओ’ब्रायन संसद में बोलते हुए सरकार पर हमला करते नजर आते हैं।
पीएम मोदी ने मांगे थे 50 दिन
टीएमसी सांसद ने प्रधानमंत्री के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर 30 दिसंबर 2016 के बाद उनके काम में कोई कमी पाई जाती है, तो वे देश की सजा स्वीकार करने को तैयार हैं। नोटबंदी के दौरान आरबीआई ने 2000 रुपये का नया नोट जारी किया था ताकि नकदी की कमी को कम किया जा सके, लेकिन लोगों को महीनों तक बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में खड़ा रहना पड़ा।
ममता बनर्जी का भी जिक्र किया
डेरेक ओ’ब्रायन ने अपने पुराने राज्यसभा भाषण का अंश साझा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विचारों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा—
“मैं काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हूं, लेकिन मुझे आम लोगों की चिंता है। वे कल अपनी जरूरत की चीजें कैसे खरीदेंगे? यह आम जनता पर थोपी गई वित्तीय अराजकता थी।”
टीएमसी सांसद ने कहा कि नोटबंदी ने गरीबों, किसानों और छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया और देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाला।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
