दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पुलिस टीम ने ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत शुक्रवार रात व्यापक अभियान चलाते हुए 285 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के अंतर्गत की गई।
डीसीपी हेमंत तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान 504 लोगों को एहतियाती हिरासत में लिया गया, जबकि 1,306 लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। इसके अलावा 116 बदमाशों की धरपकड़ भी की गई।
पुलिस ने इस अभियान में 10 प्रॉपर्टी ऑफेंडर और 5 ऑटो लिफ्टर भी पकड़े। तलाशी के दौरान 21 देशी पिस्टल (CMP), 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू बरामद किए गए।
नशे और अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12,258 क्वॉर्टर अवैध शराब, 6.01 किलो गांजा और ₹2,30,990 नकद जब्त किया। इसके साथ ही 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं।
डीसीपी के अनुसार, ऑपरेशन आघात का उद्देश्य संगठित अपराध, नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ और हथियारों से जुड़े अपराधों पर रोक लगाना है। त्योहारों और नए साल से पहले चलाए जा रहे इस अभियान से इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों में डर पैदा करने में मदद मिली है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
