• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 20, 2025

    नहरी क्षेत्र में ड्रोन मिलने से हड़कंप, पुलिस व वायुसेना की टीम मौके पर

    जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। यह ड्रोन रामगढ़ के नहरी क्षेत्र स्थित एक खेत में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे गिरा। स्थानीय किसान ने खेत में ड्रोन देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, वायुसेना और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    ASI प्रेमशंकर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन के आसपास भीड़ हटाई। दोपहर करीब 3 बजे वायुसेना और सेना की टीम भी मौके पर पहुंची और ड्रोन को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया।

    सेना अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में पुष्टि की कि यह भारतीय वायुसेना का UAV (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) है, जो नियमित अभ्यास उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से खेत में गिर गया।

    ड्रोन गिरने के बाद भूभाग पर कई फीट तक स्लाइड हुआ, जिससे इसका आगे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पंख और पीछे के फिन्स सुरक्षित पाए गए। यह ड्रोन निगरानी, रिकॉर्डिंग और सर्विलांस मिशन में इस्तेमाल होने वाला मॉडल बताया जा रहा है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories