• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 19, 2025

    मदीना हादसा: डीएनए रिपोर्ट के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव, अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी

    इसके अलावा, तेलंगाना सरकार की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. अजहरुद्दीन के नेतृत्व में एक टीम भी सऊदी अरब पहुंच चुकी है। यह टीम अंतिम संस्कार की व्यवस्था और राहत कार्यों के समन्वय में स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि कई शव बुरी तरह जल जाने के कारण पहचान मुश्किल है और उन्हें सुरक्षित रखा गया है।

    मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए होगा डीएनए परीक्षण

    अधिकारियों के अनुसार, परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र तभी जारी किया जाएगा जब डीएनए परीक्षण के बाद पहचान की पुष्टि हो जाएगी। सऊदी अरब जाने वाले परिजनों के डीएनए नमूनों का मिलान किया जाएगा। बताया गया है कि तेलंगाना सरकार के साथ-साथ सऊदी सरकार भी मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे सकती है।

    भारतीय मिशन ने मदीना में खोला कैंप कार्यालय

    जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर बताया कि दुर्घटना में मारे गए भारतीयों के परिवारों की सहायता के लिए मदीना के भारतीय हज तीर्थयात्री कार्यालय में एक कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है।

    एक अन्य पोस्ट में महावाणिज्य दूत फहद अहमद खान सूरी ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र भारतीय यात्री अब्दुल शोएब मोहम्मद से अस्पताल में मुलाकात की। वह मदीना के एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। भारतीय मिशन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories