संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित नारेबाजी को लेकर दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारों का मुद्दा उठाते हुए तीखी आपत्ति जताई।
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह के नारे लगाना और उनकी मौत की कामना करना बेहद शर्मनाक है। नड्डा ने मांग की कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरे देश से माफी मांगें।
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों और दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में से एक प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह के नारे लगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।
पीएम के खिलाफ नारेबाजी और माफी की मांग को लेकर दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, लेकिन शोर-शराबे के कारण 10 मिनट भी नहीं चल सकी और दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे दोबारा शुरू हुई, जबकि लोकसभा में फिर से हंगामा होने पर कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
प्रियंका गांधी का पलटवार
भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह नारा किसने लगाया। उन्होंने कहा कि रैली के मंच से किसी भी नेता ने ऐसा कोई नारा नहीं दिया। बाद में जानकारी मिली कि किसी ने इंटरव्यू में ऐसा कहा है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा खुद भी स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि नारे किसने लगाए।
रामलीला मैदान की रैली से जुड़ा है विवाद
पूरा विवाद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांग्रेस समर्थकों और कुछ महिला कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद यह मामला संसद तक पहुंच गया।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
