• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 21, 2025

    मोदी का आज देश के नाम संबोधन, एजेंडा साफ नहीं; कांग्रेस ने उठाए सवाल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में देश के नाम संबोधन देंगे। आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं है कि वे किस विषय में बात करेंगे, लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे GST की नई दरें लागू होने पर बात कर सकते हैं।

    इसके अलावा देश में शुरू हो रहे फेस्टिवल सीजन के लिए स्वदेशी के इस्तेमाल काे बढ़ावा देने की अपील कर सकते हैं। जिसका जिक्र उन्होंने मणिपुर, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश की यात्राओं में भी किया है।

    यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के H-1B वीजा की एप्लिकेशन फीस बढ़ाने पर भी बात कर सकते हैं।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल लाखों भारतीय इसके लिए आवेदन करते हैं। 2024 में 3 लाख से ज्यादा इंडियन्स को यह वीजा मिला था।

    उधर कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या पीएम मोदी ट्रम्प के भारत-पाक युद्धविराम के दावों और H1B वीजा की बढ़ी हुई फीस पर बात करेंगे। या फिर नए जीएसटी रेट पर वही पुरानी बातें दोहराएंगे।

    Tags :
    Share :

    Top Stories