तेज बारिश और बाढ़ के चलते जम्मू में रेल ढांचा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हैं रेलवे को इसे ठीक करने में कइ दिनों तक जद्दोजहद करनी होगी। यही कारण है उत्तरी रेलवे ने जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से चलने वाली 34 ट्रेन (आने व जाने वाली मिलाकर 68) को सितंबर के अंत तक रद करने की घोषणा की है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार, 12 ट्रेनों (आने व जाने वाली मिला कर 24 ट्रेन) जम्मू तक नहीं आएगी और रास्ते में ही उन्हें रोक कर वापस अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा। रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में जम्मू धनबाद, जबलपुर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, एक्सप्रेस, जम्मू काठगोदाम गरीब रथ, जम्मू सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, पूजा एक्सप्रेस, जम्मू नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, सर्वोदय एक्सप्रेस, हापा एक्सप्रेस, कालिका श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा जम्मू तवी एक्सप्रेस है।
इसके अलावा, हेमकुंड एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, मौर्य ध्वज, विवेक एक्सप्रेस, जन्मभूमि एक्सप्रेस, कोटा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक रेलगाड़ी, दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस, सराय रोहिल्ला उधमपुर एसी एक्सप्रेस, नई दिल्ली श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर श्री माता वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस को दोनों ओर से रद्द किया जा रहा है।
वहीं, जम्मू की बजाए पंजाब या अंबाला से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनों में जम्मू मेल, जम्मू पूर्ण झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, भगत-दे-कोठे जम्मू एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मू गोरखपुर एक्सप्रेस, टाटा मूरी, सियालदह जम्मू तवी हमसफर, लोहित एक्सप्रेस, काठगोदाम श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, मालवा एक्सप्रेस शामिल है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
