महाराष्ट्र के खेल मंत्री और एनसीपी नेता माणिकराव कोकाटे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नासिक की एक सत्र अदालत ने 1995 के धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा सुनाई गई दो साल की जेल की सजा को बरकरार रखते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
इस फैसले के खिलाफ माणिकराव कोकाटे ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। उनके वकील अनिकेत निकम ने जस्टिस आर. एन. लड्ढा की सिंगल बेंच के समक्ष याचिका का उल्लेख करते हुए त्वरित सुनवाई की मांग की, जिस पर कोर्ट ने मामले को शुक्रवार, 19 दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। हालांकि, बुधवार को सजा पर रोक लगाने की मांग नहीं की गई, इसलिए इस संबंध में कोई आदेश पारित नहीं हुआ। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह शुक्रवार को सजा निलंबन की याचिका पर विचार करेगा।
नासिक सत्र अदालत ने अपने आदेश में कहा कि कोकाटे एक समृद्ध किसान होने के बावजूद खुद को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का बताकर राज्य सरकार को गुमराह किया और मुख्यमंत्री कोटे से गरीबों के लिए आरक्षित फ्लैट हासिल किया। अदालत ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए सजा को बरकरार रखा।
गौरतलब है कि इस साल 20 फरवरी को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने माणिकराव कोकाटे और उनके भाई विजय कोकाटे को फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी कोटे से फ्लैट हासिल करने का दोषी ठहराया था और दोनों को दो साल की कैद की सजा सुनाई थी। अब नासिक जिला एवं सत्र न्यायालय ने उस फैसले को सही ठहराया है।
करीब 30 साल पुराने इस मामले में आरोप है कि नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में स्थित मुख्यमंत्री कोटे के तहत निम्न आय वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैट को कोकाटे ने झूठे हलफनामे देकर हासिल किया, जबकि उस समय पात्रता की अधिकतम वार्षिक आय सीमा 30 हजार रुपये थी। इस मामले में उनके भाई विजय कोकाटे की भूमिका भी सामने आई थी।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
