• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 21, 2025

    महाजन रेंज में रात के युद्धाभ्यास में टैंकों ने दुश्मन के ठिकानों पर किया सटीक हमला, ड्रोन से मिली जानकारी

    बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सप्त शक्ति कमान ने 'अमोघ फ्यूरी' नामक इंटीग्रेटेड फायर पॉवर एक्सरसाइज का आयोजन किया। इस युद्धाभ्यास में सेना ने रात के अंधेरे में दुश्मन के काल्पनिक ठिकानों पर टैंकों, कॉम्बैट व्हीकल, हेलिकॉप्टर और ड्रोन का उपयोग कर गोलाबारी की।

    रेतीले धोरों में छिपकर जवानों ने लक्षित हमले किए, वहीं टैंक और लंबी दूरी की आर्टिलरी ने दुश्मन को निशाना बनाया। ड्रोन की मदद से ठिकानों की लोकेशन ट्रैक की गई और जवान हेलिकॉप्टर से आगे बढ़कर बमबारी करते हुए मिशन पूरा किया।

    अभ्यास के दौरान दो से अधिक टुकड़ियों ने एक साथ संचालन किया और फायर पावर, रियल टाइम कम्युनिकेशन और टारगेट सिस्टम का प्रदर्शन किया। पूरे इलाके में सुबह से शाम तक धमाके सुनाई दिए और सैनिकों ने युद्धक क्षमता और आपसी समन्वय का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories