• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 16, 2025

    मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल, आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर कड़ा हमला...

    शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ऐप-आधारित बस और बाइक टैक्सी सेवाओं को बढ़ावा देकर मुंबई की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने ओला, ऊबर और रैपिडो जैसी कंपनियों को मुंबई महानगर क्षेत्र में बाइक टैक्सी चलाने के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मौजूदा व्यवस्था को कमजोर कर दिया है।

    ठाकरे ने कहा कि बाइक टैक्सी सेवाओं के लिए तय नियमों में स्पष्टता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे बाइक टैक्सी हों या ऐप आधारित सिटी फ्लो बसें, भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार मुंबई के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को निजीकरण की ओर ले जा रही है, जिससे लोगों की पहुंच महंगी और कम हो रही है।

    पूर्व मंत्री ने सरकार से आग्रह किया कि BEST बसों को भी आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वह अपनी सेवाएं बेहतर कर सके। उन्होंने कहा, "सरकार को बाइक टैक्सी के लिए जो उत्साह दिखाया है, वही BEST के लिए भी दिखाना चाहिए।"

    राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक पर भी आदित्य ठाकरे ने निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जुलाई में रैपिडो ऐप के जरिए बाइक टैक्सी की गैरकानूनी सेवाओं का ड्रामा रचा गया था, जबकि रैपिडो ने मंत्री के रिश्तेदार के कार्यक्रम को स्पॉन्सर किया था।

    ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुंबई की प्रमुख पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा BEST को जानबूझकर बर्बाद किया जा रहा है। निजी बस ऑपरेटरों की संख्या बढ़ रही है, जबकि BEST का बेड़ा घटाया जा रहा है, किराया बढ़ाया जा रहा है और बस डिपो बेचे जा रहे हैं।"

    उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार मुंबई की सड़कों और ट्रैफिक को बिगाड़ रही है, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को महंगा और आम लोगों की पहुंच से बाहर कर रही है, ताकि मुंबई की आर्थिक ताकत कमजोर हो जाए।"

    Tags :
    Share :

    Top Stories