केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सऊदी अरब के जेद्दाह में हज 2026 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत भारत का हज कोटा 1,75,025 तीर्थयात्रियों के लिए तय किया गया है।
रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा – “भारत-सऊदी अरब संबंधों में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हज 2026 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए 1,75,025 हज कोटा सुरक्षित किया गया है। दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता है कि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो।”
हज 2026 की तैयारियों पर हुई अहम बैठक
किरण रिजिजू 7 से 9 नवंबर तक सऊदी अरब के दौरे पर थे, जहां उन्होंने सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फावजान अल-राबियाह से द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने हज से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा की।
अधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक के बाद भारत और सऊदी अरब के बीच हज 2026 का द्विपक्षीय समझौता औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। दोनों देशों ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि भारतीय तीर्थयात्रियों को एक सुरक्षित, सुगम और आध्यात्मिक अनुभव मिले।
रिजिजू ने की हज सुविधाओं का निरीक्षण
अपने दौरे के दौरान किरण रिजिजू ने जेद्दाह और ताइफ में हज और उमरा से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जेद्दाह एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और हरमाइन स्टेशन का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय मिशन तथा जेद्दाह और रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से मुलाकात की और उनकी तैयारियों की सराहना की।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
