• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 10, 2025

    कैदी बना रहे पार्टी, जेल अधिकारी जांच के घेरे में,गृह मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

    बेंगलूरू सेंट्रल जेल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने हंगामा मचा दिया है। वीडियो में जेल में बंद कैदी पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वे शराब पी रहे हैं, कटे हुए फल खा रहे हैं और नाच-गाना कर रहे हैं। वीडियो में कई कैदी बर्तन बजाते और ताल पर झूमते दिख रहे हैं। यह नजारा देखकर कहीं से नहीं लगता कि ये लोग जेल में सजा काट रहे हैं, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे कैदी जेल के भीतर पिकनिक मना रहे हों।

    नए वायरल वीडियो में डिस्पोजेबल गिलासों में शराब रखी हुई दिखाई दे रही है, साथ ही प्लेटों में कटे फल और तली हुई मूंगफली भी रखी हैं। कई कैदियों के हाथों में महंगे मोबाइल फोन भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि जेल के भीतर अखबार और अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

    पहले भी सामने आया था आतंकी का वीडियो

    इससे पहले भी बेंगलूरू सेंट्रल जेल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आईएस का एक खूंखार आतंकी जेल के भीतर मोबाइल फोन चलाता दिखा था। इसके अलावा, दुष्कर्म और हत्या के दोषी सहित कुछ कैदियों को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के भी आरोप लग चुके हैं — जिनके पास टीवी और मोबाइल फोन जैसी सुविधाएं थीं।

    गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

    कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने इन वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा, “मैंने एडीजीपी जेल से रिपोर्ट देने को कहा है। अगर जांच रिपोर्ट संतोषजनक नहीं हुई, तो अलग समिति से जांच कराई जाएगी। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।”

    सवालों के घेरे में जेल प्रशासन

    लगातार वायरल हो रहे इन वीडियो ने बेंगलूरू सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना इस बात का संकेत है कि जेल के अंदर निगरानी और अनुशासन व्यवस्था में बड़ी खामियां हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories