कर्नाटक के विजयपुरा जिले में मंगलवार शाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में करीब ₹21 करोड़ की डकैती हुई। लुटेरे 1.04 करोड़ कैश और लगभग ₹20 करोड़ की कीमत का 20 किलो सोना लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान बैंक का गार्ड छुट्टी पर था और शाखा ग्राहकों के लिए बंद थी।
कैसे हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक, पांच हथियारबंद लुटेरे सेना जैसी वर्दी और मास्क पहनकर पहुंचे। इनमें से तीन अंदर घुसे और दो बाहर खड़े रहे। उन्होंने मैनेजर, कैशियर और अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद कैश और सोना बैग में भरकर बैंक को बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। इस दौरान लुटेरों ने गोलियां भी चलाईं।
पुलिस की कार्रवाई
एसपी लक्ष्मण बी. निंबारगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कैश और गहनों का सटीक ब्योरा बैंक अधिकारियों से मिलान के बाद तय होगा। आशंका है कि आरोपी महाराष्ट्र की ओर भागे हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
चार महीने में दूसरी बड़ी बैंक डकैती
विजयपुरा जिले में यह चार महीने में दूसरी बड़ी बैंक डकैती है। इससे पहले 25 मई को माणगुली गांव स्थित केनरा बैंक की शाखा से 53 करोड़ रुपए का सोना और 5.20 लाख रुपए नकद लूटा गया था। उस मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
