लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ते वायु प्रदूषण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर बड़े शहर जहरीली हवा की चपेट में हैं, जिससे लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों और कैंसर जैसी गंभीर स्थितियों का सामना कर रहे हैं। राहुल ने इसे राष्ट्रीय संकट बताया और सदन से इस मुद्दे पर मिलकर समाधान खोजने की अपील की।
राहुल गांधी ने कहा—
“यह बहुत अहम मुद्दा है। मुझे विश्वास है कि सरकार और विपक्ष इसमें एकजुट होकर काम करेंगे, क्योंकि प्रदूषण से देश के लोगों का जो नुकसान हो रहा है, उसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।”
रिजिजू बोले—सरकार चर्चा के लिए तैयार
राहुल के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने जवाब दिया कि सरकार शुरू से ही सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के सुझावों का स्वागत करती है और प्रदूषण के समाधान के लिए साथ मिलकर काम करने में कोई आपत्ति नहीं है।
अनुराग ठाकुर ने DMK सरकार पर लगाया आरोप
इसी दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु में दीप जलाने की मांग पर हुए कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि DMK सरकार सनातन धर्म के विरोध का प्रतीक बन गई है और उसके मंत्री अक्सर इस संबंध में विवादित बयान देते हैं।
कांग्रेस सांसदों की बैठक में थरूर गैरहाजिर
सदन शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की। इसमें शीतकालीन सत्र के दौरान सांसदों के परफॉर्मेंस की समीक्षा की गई।
हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर बैठक में उपस्थित नहीं हुए। इससे पहले 30 नवंबर की रणनीतिक बैठक में भी वे शामिल नहीं हो पाए थे। तब थरूर ने बताया था कि वे अपनी 90 वर्षीय मां के साथ फ्लाइट में थे, इसलिए बैठक में आना संभव नहीं था।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
