बेंगलुरु की जर्जर सड़कों और गंदगी को लेकर उठी एक टिप्पणी ने कर्नाटक की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। बायोकॉन चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने सोशल मीडिया पर शहर की हालत को लेकर सवाल उठाए, जिसके जवाब में उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने तंज भरे अंदाज में कहा, “अगर वह सड़कें बनाना चाहती हैं, तो उन्हें बनाने दीजिए… वो बना लें।”
शनिवार को बेंगलुरु के के.आर. पुरम क्षेत्र में आयोजित ‘बेंगलुरु नडिगे (Walk for Bengaluru)’ कार्यक्रम के दौरान शिवकुमार ने कहा कि अगर मजूमदार शॉ खुद आगे आएं, तो सरकार उन्हें सड़कों के निर्माण की अनुमति देने को तैयार है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों ने अधिक टैक्स दिया है, इसलिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है।
शहर के विकास को लेकर सरकार का बचाव
शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु हर साल करीब 6,000 करोड़ रुपये टैक्स देता है, जिसमें से 1,600 करोड़ रुपये निगम को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड और कॉलोनी में आधारभूत ढांचे को सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है।
शिकायतों के लिए जारी की हेल्पलाइन
डिप्टी सीएम ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी समस्या या भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे उनसे या हेल्पलाइन नंबर 1533 पर करें। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी रिश्वत मांगते पकड़ा जाएगा, उसे तुरंत निलंबित किया जाएगा।
किरण मजूमदार शॉ की पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा था—
“मेरे पास एक विदेशी बिजनेस विजिटर आया जिसने पूछा कि बेंगलुरु में सड़कों की हालत इतनी खराब क्यों है और चारों ओर इतनी गंदगी क्यों है? क्या सरकार निवेश को समर्थन नहीं देना चाहती?”
उनकी इस टिप्पणी के बाद विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
