करूर भगदड़ के बाद एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने गुरुवार को तमिलनाडु के ईरोड में अपनी पहली बड़ी सार्वजनिक रैली की। रैली को संबोधित करते हुए विजय ने डीएमके पर तीखा हमला बोला और कहा कि “डीएमके और समस्याएं अच्छे दोस्तों की तरह हैं, दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते। अब यह लड़ाई अच्छाई और बुराई के बीच है।”
ईरोड में आयोजित इस रैली में करीब 35 हजार लोग शामिल हुए। भारी भीड़ के बीच एक समर्थक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, उसे तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि यह रैली 27 सितंबर को करूर में हुई भगदड़ के बाद विजय की तमिलनाडु में पहली बड़ी पब्लिक मीटिंग थी। करूर की उस घटना में 41 लोगों की मौत हुई थी और इसे लेकर विजय के खिलाफ मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
अपने भाषण में विजय ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन और जे. जयललिता भी डीएमके को ‘थीया शक्ति’ यानी बुरी ताकत बताते थे, जबकि TVK ‘थोया शक्ति’ यानी अच्छी ताकत है। उन्होंने कहा कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुकाबला TVK की अच्छाई और DMK की बुराई के बीच होगा।
विजय ने कानून-व्यवस्था, कृषि और जनसमस्याओं को लेकर डीएमके सरकार को घेरा। साथ ही अन्नादुरई और एमजीआर को अपनी प्रेरणा बताते हुए कहा कि वे किसी एक पार्टी की निजी संपत्ति नहीं हैं।
पुलिस ने रैली को सख्त शर्तों के साथ अनुमति दी थी। भीड़ नियंत्रण के लिए ग्राउंड को 72 सेक्शन में बांटा गया था और चार स्तर की बैरिकेडिंग की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच विजय ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सेंगोल भेंट किया।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
