दिल्ली में घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका
दिल्ली के हौज खास इलाके में शुक्रवार देर रात एक घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS अधिकारी और कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के पहले चेयरमैन धनेंद्र कुमार (80) की मौत हो गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एयर-कंडीशनर (AC) की इनडोर यूनिट में हुआ ब्लास्ट माना जा रहा है। हादसे में उनके बेटे भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
हरियाणा कैडर के 1968 बैच के IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार प्रशासनिक सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। वे वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके थे और CCI के पहले चेयरमैन के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार रात करीब 11:24 बजे हौज खास एन्क्लेव स्थित मकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग ने तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घरेलू सामान और खिड़कियां जल गईं।
घटना के समय घर में परिवार के सदस्य और घरेलू कर्मचारी सहित कुल पांच लोग मौजूद थे। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों और PCR टीम की मदद से दो घायलों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान धुएं के कारण दम घुटने से धनेंद्र कुमार की मौत हो गई।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक किसी साजिश या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। बिजली उपकरणों और AC यूनिट की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) देश में बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने वाली प्रमुख संस्था है। इसकी स्थापना 2003 में हुई थी और आयोग ने वर्ष 2009 से पूर्ण रूप से कामकाज शुरू किया था।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
