• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 25, 2026

    कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस पहुंची, नोटिस पर जवाब बाकी

    कोलकाता में अवैध निर्माण मामले को लेकर सोमवार को कोलकाता पुलिस की एक विशेष टीम Abhishek Banerjee के हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास ‘शांतिनिकेतन’ पहुंची। यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम (KMC) की ओर से जारी नोटिस के बाद की गई।

    सूत्रों के मुताबिक, अवैध हिस्से को गिराने के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं अभिषेक बनर्जी ने रविवार को नगर निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर 14 दिन का समय मांगा था। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

    KMC के अनुसार, अभिषेक बनर्जी, उनके परिवार और उनकी कंपनी से जुड़ी 17 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। निगम का आरोप है कि इन निर्माणों में नियमों का उल्लंघन हुआ है। KMC एक्ट 1980 की धारा 400(1) के तहत सभी संपत्तियों पर नोटिस चिपकाए गए हैं।

    बताया जा रहा है कि 188A हरीश मुखर्जी रोड स्थित मकान का मालिकाना हक ‘M/s Leaps and Bounds Private Limited’ के पास है, जिसके मालिक अभिषेक बनर्जी हैं। इससे पहले KMC ने 42 संपत्तियों की सूची बनाई थी, जिसे बाद में घटाकर 17 कर दिया गया।

    मामले पर कोलकाता के मेयर Firhad Hakim ने कहा कि उन्हें नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं हाल ही में नगर निगम ने टीएमसी के एक कार्यालय और क्लॉक टावर पर भी बुलडोजर कार्रवाई की थी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories