कोलकाता में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने पिछले 40 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में 251.4 मिलीमीटर बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया, खासकर सॉल्ट लेक और शहर के कई उत्तर और मध्य इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। इस भयंकर बारिश से हजारों लोग प्रभावित हुए और कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें नौ की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य में भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता राशि देगी।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में कोलकाता और आस-पास के इलाकों में 251.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो कि 1986 के बाद सबसे अधिक है। इतना भारी पानी शहर की सड़कों को नदियों में बदल चुका है। मेट्रो ट्रेन और अन्य रेल सेवाएं ठप हो गई हैं, साथ ही हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। इससे पहले बंगाल में पड़ी भारी बारिश ने लोगों की दिनचर्या और आने-जाने के साधनों को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
समीक्षा के बाद बोलीं सीएम ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात की समीक्षा के बाद कहा कि हम जानते हैं कि पैसे से जान की भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन यह एक छोटी-सी मदद है। अगर कोलकाता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉरपोरेशन (सीईएससी) नौकरी नहीं दे सका, तो राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को विशेष रोजगार देगी। साथ ही उन्होंने सीईएससी से भी आग्रह किया कि वह करंट से मरने वाले लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दे।
राहुल गांधी ने जताई संवेदना
इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोलकाता में तेज बारिश के चलते जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य प्रभावित इलाकों के लोगों के साथ हैं। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे जरूरतमंदों की मदद करें। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करने और हालात को सामान्य करने की भी मांग की है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
