कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की फाइनल ईयर की एक स्टूडेंट की शनिवार को मालदा के एक अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्टूडेंट की पहचान अनिंदिता सोरेन (24) के रूप में हुई है।
छात्रा के परिवार ने उसके बॉयफ्रेंड उज्जवल सोरेन पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा कि उज्जवल ने अनिंदिता को जहर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरजी कर कॉलेज पिछले साल तब चर्चा में रहा था, जब 9 अगस्त 2024 को एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
जानिए क्या है नया मामला
साउथ दिनाजपुर के बालुरघाट निवासी अनिंदिता और उज्ज्वल का अफेयर था। उज्ज्वल से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।
पीड़ित की मां अल्पना टुडू ने बताया कि उनकी बेटी उज्ज्वल से शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। उज्जवल हमेशा शादी से इनकार करता था।
पुलिस के मुताबिक, युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की असली वजह पता चलेगी। उज्ज्वल के बयान के लिए उसकी तलाश की जा रही है।
अब जानिए 2024 का मामला क्या था
आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को 10 अगस्त को अरेस्ट किया था। 20 जनवरी को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस घटना के बाद कोलकाता समेत देशभर में प्रदर्शन हुए। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही थीं।
दोषी संजय को उम्रकैद की सजा सुनाई
इस मामले में 18 जनवरी को कोर्ट ने संजय को दोषी करार दिया था और 20 जनवरी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। हालांकि ट्रेनी डॉक्टर की फैमिली केस की जांच से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि CBI ने असली कातिल को नहीं पकड़ा।
अदालत ने 162 दिन बाद फैसला सुनाया था। CBI ने आरोपी संजय के लिए फांसी की मांग की है। वहीं, संजय की बड़ी बहन ने कहा कि ट्रायल कोर्ट के इस फैसले को किसी भी अदालत में चुनौती देने की कोई योजना नहीं है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
