कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की कल बैठक होने वाली है, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर फैसला लिया जा सकता है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे डिजिटल माध्यम से इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सीईसी के सदस्य और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस बैठक में ऑनलाइन शामिल हैं। वह इस समय दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर हैं। सीईसी के अन्य प्रमुख सदस्यों में सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, अमी याज्ञनिक, उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव और कई अन्य नेता शामिल होंगे।
हालांकि, कांग्रेस ने अब तक अपने गठबंधन सहयोगियों के सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पार्टी ने हाल ही में 'मतदाता अधिकार यात्रा' पूरी की है। यह यात्रा बिहार के कई जिलों में निकाली गई थी और इसमें राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मिलकर नेतृत्व किया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पहले कहा था कि बिहार इस बार पूरे देश को बदलाव का रास्ता दिखाने जा रहा है।
चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर चुका है। विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। छह नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है। 24 जून 2025 तक यह संख्या 7.89 करोड़ थी। चुनाव आयोग की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मसौदा सूची से 65 लाख मतदाता हटाए गए थे और एक अगस्त 2025 को जारी मसौदा सूची में मतदाताओं की संख्या 7.24 करोड़ थी।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
