आसियान शिखर सम्मेलन के शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस ने रविवार को मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि को याद किया। कांग्रेस ने कहा कि यह संदेश "ऐसी सच्ची दोस्ती को दर्शाता है जो कभी प्रचारित या दिखावा नहीं की गई।"
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वह पोस्ट साझा किया, जो अनवर इब्राहिम ने पिछले साल दिसंबर में मनमोहन सिंह के निधन के बाद लिखा था। इस पोस्ट में इब्राहिम ने लिखा था कि "मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मेरे ऊपर गम का बोझ आ गया। उन्हें भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में याद किया जाएगा।"
मलयेशियाई पीएम ने मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे भारत के आर्थिक उदय के सूत्रधार थे। उन्होंने याद किया कि 1990 के दशक में जब दोनों अपने-अपने देशों के वित्त मंत्री थे, तब उन्होंने उनके सुधारों की झलक देखी थी। इब्राहिम ने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एकजुट थे और उन्होंने बड़े भ्रष्टाचार मामलों को उजागर करने में सहयोग किया।
अनवर इब्राहिम ने अपने निजी रिश्ते का भी जिक्र किया और बताया कि उनकी कैद के दौरान मनमोहन सिंह ने उनके परिवार के प्रति सहायता और दया दिखाई थी। उन्होंने कहा, "मनमोहन मेरे सच्चे मित्र की तरह मेरे साथ खड़े रहे। ऐसे शांत लेकिन महान कार्य उनके जीवन की पहचान थे।"
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलयेशिया नहीं गए हैं और आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन 26 से 28 अक्तूबर तक कुआलालंपुर में आयोजित किया जा रहा है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
