अमेरिका के पाकिस्तान को रेथियॉन मिसाइल देने की खबर पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार पर तीखा वार करते हुए विपक्षी पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने इसे कूटनीतिक असफलता करार दिया। अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को रेथियॉन की एयर-टू-एयर मिसाइलें सप्लाई किए जाने की खबर पर उन्होंने सवाल किया कि भारत के लिए 'कूटनीतिक झटके' कितनी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।
किस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, अमेरिकी 'डिपार्टमेंट ऑफ वॉर' (राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार से पहले इसे डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस कहा जाता था) ने गत 7 मई 2025 को सार्वजनिक अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार, रेथियॉन कंपनी की तरफ से बनाई जाने वाली एडवांस मीडियम रेंज एयर-टू-एयर मिसाइलें (AIM-120 AMRAAM) कनाडा, ताइवान, पोलैंड, स्वीडन, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, ऑस्ट्रेलिया जैसे मित्र देशों को दी जानी थीं। हालांकि, अब पाकिस्तान भी इस सूची में शामिल हो गया है।
'भारत की विदेश नीति की असफलता का संकेत'
रमेश ने कहा, 30 सितंबर 2025 को जारी ताजा अधिसूचना में पाकिस्तान, सऊदी अरब, कतर, ओमान, तुर्किए और इस्राइल जैसे देशों के नाम भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा, 'देखिए, कूटनीतिक माहौल कितनी जल्दी बदलता है और कूटनीतिक झटके कितनी तेजी से बढ़ते हैं। कांग्रेस महासचिव ने दोनों अमेरिकी अधिसूचनाओं की प्रतियों साझा करते हुए कहा कि यह भारत की विदेश नीति की असफलता का संकेत है।
अमेरिकी डिफेंस डील में पाकिस्तान के अलावा इन देशों के नाम भी शामिल
गौरतलब है कि पाकिस्तान से प्रकाशित होने वाले अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हथियारों को लेकर हुई इस नई डील के मुताबिक AIM-120 मिसाइलों की सप्लाई की जाएगी। इस अनुबंध में ब्रिटेन, जर्मनी, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, रोमानिया, कतर, ओमान, कोरिया, ग्रीस, स्विट्जरलैंड, जापान, इस्राइल और कई अन्य देशों को भी शामिल किया गया है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
