जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि सरकार अरावली को नए सिरे से परिभाषित करने पर क्यों अड़ी है और इससे आखिर किसे लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार खनन के लिए केवल 0.19 प्रतिशत क्षेत्र का हवाला देकर जनता को गुमराह कर रही है। उनका आरोप है कि केंद्र ने 34 जिलों के कुल क्षेत्रफल को आधार बनाकर गणना की, जबकि आकलन केवल वास्तविक अरावली क्षेत्र के आधार पर होना चाहिए था।
रमेश ने चेतावनी दी कि अरावली की नई परिभाषा में 100 मीटर से ऊंची पहाड़ियों को ही शामिल करने से दिल्ली-एनसीआर के कई पहाड़ी इलाके संरक्षण के दायरे से बाहर हो जाएंगे। इससे भू-माफिया और रियल एस्टेट गतिविधियों को बढ़ावा मिलने का खतरा है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर नुकसानदेह हो सकता है।
वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस के आरोपों को भ्रामक बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अरावली के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भूपेंद्र यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि जिनके शासनकाल में राजस्थान में अवैध खनन फलता-फूलता रहा, वे आज पर्यावरण की दुहाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण मंत्रालय की सिफारिश पर अरावली की नई कानूनी परिभाषा को स्वीकार किया है। इस नई परिभाषा के तहत 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों के संरक्षण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसे विपक्षी दल पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा मान रहे हैं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
