कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई. विजयेंद्र ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का असली मकसद राज्य में होने वाली जाति जनगणना के जरिए वीरशैव-लिंगायत समुदाय को आपस में बांटना है। विजयेंद्र ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और वीरशैव-लिंगायत समुदाय से जुड़े नेता, पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई, जगदीश शेट्टर और केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना समेत अन्य नेताओं ने इस मुद्दे पर रणनीति बनाने के लिए बैठक की।
22 सितंबर से 7 अक्तूबर तक होगी जाति जनगणना
बता दें कि राज्य में सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण, जिसे आमतौर पर जाति जनगणना कहा जाता है, 22 सितंबर से 7 अक्तूबर तक होगा। इस पर करीब 420 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं विजयेंद्र ने कहा, 'राज्य सरकार के पास जाति जनगणना कराने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। लेकिन समाज-आर्थिक सर्वेक्षण के नाम पर कांग्रेस सरकार ऐसा कर रही है। इसका असली उद्देश्य हिंदू धर्म और वीरशैव-लिंगायत समुदाय को बांटना है।'
पहले भी कांग्रेस सरकार ने की ऐसी कोशिशें- विजयेंद्र
उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस सरकार ने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की है। भाजपा नेताओं ने येदियुरप्पा के नेतृत्व में बैठक कर यह तय किया कि समुदाय के हित में सबको एकजुट रहना होगा और साफ दिशा-निर्देश देने होंगे। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय वीरशैव महासभा और प्रमुख संतों से बातचीत करेंगे, ताकि आने वाले समय में समुदाय में एकता बनी रहे।
'वीरशैव-लिंगायत समुदाय को पता हैं कांग्रेस के इरादे'
जब विजयेंद्र से यह पूछा गया कि महासभा ने पहले समुदाय से यह अपील की थी कि सर्वेक्षण में अपनी पहचान हिंदू की बजाय 'वीरशैव-लिंगायत' के रूप में दर्ज करें, इस पर भाजपा की क्या राय है, तो उन्होंने कहा, 'समुदाय और उसके नेताओं के बीच जो भी भ्रम हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। हमारा मुख्य लक्ष्य देश, राज्य और समुदाय की भलाई के लिए सबको साथ लेकर चलना है।' विजयेंद्र ने अंत में कहा कि वीरशैव-लिंगायत समुदाय अच्छी तरह समझता है कि कांग्रेस सरकार का इरादा उन्हें बांटने का है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
