जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डर के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी रही। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को आतंकियों का एक ठिकाना भी मिला, जहां वे जंगल के बीच करीब 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे में छिपे हुए थे। यहां से 2 AK-47 राइफलें, गोला-बारूद, बर्तन और खाने-पीने का सामान बरामद किया गया।
इलाके में अभी भी 2–3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सेना ने आतंकियों के ठिकाने को नष्ट कर दिया है और पूरे क्षेत्र को कड़ी घेराबंदी में ले लिया गया है, जिससे कोई भी आतंकी भाग न सके।
ऑपरेशन ‘गुड्डर’ में अब तक दो आतंकी मारे गए
सोमवार को शुरू हुए इस अभियान को ‘ऑपरेशन गुड्डर’ नाम दिया गया है। पहले दिन हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और एक अन्य घायल हुआ था। सुरक्षाबलों ने इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया, जिनमें से एक की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी कमांडर रहमान भाई के रूप में हुई है।
रहमान पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय था। दूसरे मारे गए आतंकी की पहचान आमिर अहमद डार के रूप में हुई है, जो सितंबर 2023 से घाटी में सक्रिय था और लश्कर से जुड़ा हुआ था।
सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई
इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 9RR बटालियन, CRPF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल है। सोमवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। उसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। रात में ऑपरेशन रोक दिया गया था, जो मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुआ।
आरएस पुरा बॉर्डर पर पाक घुसपैठिया गिरफ्तार
इसी बीच, जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान सिराज खान, निवासी सरगोधा (पंजाब प्रांत, पाकिस्तान) के रूप में हुई है।
घटना रविवार रात 9:20 बजे की है, जब ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात BSF जवानों ने उसे बॉर्डर पार करते देखा। कुछ राउंड फायरिंग के बाद उसे बॉर्डर फेंसिंग के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है। उससे पूछताछ जारी है ताकि घुसपैठ के मकसद का पता लगाया जा सके।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
