• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 29, 2026

    जहरीली शराब पीने से 13 की जान गई, पिंपरी चिंचवड़ में सबसे ज्यादा 8 मौतें

    पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। सबसे अधिक 8 मौतें पिंपरी-चिंचवड़ के दापोड़ी और फुगेवाड़ी इलाकों में हुई हैं, जबकि पुणे के काले पाडल और हडपसर क्षेत्र में 5 लोगों की जान गई है।

    पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी और आदतन शराब तस्कर योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने अवैध रूप से तैयार की गई जहरीली शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के कई इलाकों में सप्लाई की थी।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतकों में कई लोगों को शराब पीने के बाद चक्कर आने, उल्टी होने और मुंह से झाग निकलने जैसी शिकायतें हुई थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    घटना के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौतों की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और अवैध शराब के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने लोगों से संदिग्ध शराब का सेवन नहीं करने की अपील की है।

    वहीं, जहरीली शराब कांड को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories