भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर भारतीय नौसेना की फ्रंटलाइन पनडुब्बी INS वाघशीर में समुद्री यात्रा की। इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद रहे।
पनडुब्बी में प्रवेश से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने नौसैनिक वर्दी पहनकर वहां तैनात अधिकारियों और कर्मियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यह यात्रा भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण रही।
दूसरी राष्ट्रपति बनीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने पनडुब्बी में यात्रा की है। इससे पहले फरवरी 2006 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पनडुब्बी यात्रा का अनुभव लिया था। गौरतलब है कि राष्ट्रपति भारत की सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर होती हैं।
INS वाघशीर की खासियत
आईएनएस वाघशीर, प्रोजेक्ट-75 स्कॉर्पीन कार्यक्रम के तहत बनी छठी और अंतिम पनडुब्बी है, जिसे जनवरी 2024 में नौसेना में शामिल किया गया था। यह स्वदेशी कलवरी क्लास की आधुनिक पनडुब्बी है, जिसे सतह-रोधी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध, खुफिया जानकारी जुटाने, निगरानी और विशेष अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है।
नौसेना अधिकारियों के अनुसार, यह दुनिया की सबसे शांत और उन्नत डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों में से एक है। यह वायर-गाइडेड टॉरपीडो, जहाज-रोधी मिसाइलों और अत्याधुनिक सोनार सिस्टम से लैस है। मॉड्यूलर निर्माण तकनीक के कारण भविष्य में इसमें एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक जोड़ना भी संभव होगा।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
