पंजाब के अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI117 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। घटना 4 अक्टूबर की है और लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही।
फ्लाइट ने दोपहर 12.52 बजे अमृतसर से उड़ान भरी, और करीब 10 घंटे 45 मिनट की यात्रा के बाद बर्मिंघम पहुंची। लैंडिंग से पहले पायलट ने पाया कि विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) सक्रिय हो गई थी, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग की प्रक्रिया अपनाई गई।
एयर इंडिया ने बताया कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। जांच में पता चला कि विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक से काम कर रहे थे। हालांकि, इस कारण दिल्ली वापसी की फ्लाइट रद्द कर दी गई, और यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया गया।
RAT सिस्टम क्या है और क्यों जरूरी है?
RAT (Ram Air Turbine) विमान की लैंडिंग गियर के थोड़ा पीछे लगाया जाता है। इसे आसान शब्दों में समझें तो यह एक विंड जनरेटर है।
किसी भी कमर्शियल विमान में पावर के लिए दो मुख्य इलेक्ट्रिक जनरेटर (IDG – Integrated Drive Generator) और एक ऑक्सीलरी पावर यूनिट (APU) जनरेटर लगा होता है। सामान्य स्थिति में ये जनरेटर विमान को पूरी बिजली प्रदान करते हैं।
- अगर तीनों मुख्य जनरेटर फेल हो जाएं, तो हर इंजन में लगे बैकअप जनरेटर सिस्टम को AC पावर देते हैं।
- इसके बावजूद अगर मुख्य और बैकअप सभी जनरेटर बंद हो जाएं, तो पूरा लोड PMG (Permanent Magnetic Generator) पर आता है। PMG पावर भी फेल हो जाए तो आखिरी विकल्प RAT ही बचता है।
RAT कैसे काम करता है:
- हवा में घूमकर पावर उत्पन्न करता है और उसे विमान के सिस्टम तक पहुंचाता है।
- RAT सिस्टम विमान को क्रैश से बचाने वाला अंतिम सुरक्षा उपाय है।
इस घटना में RAT सक्रिय हो जाने के बावजूद, पायलट ने सही समय पर इमरजेंसी लैंडिंग कर सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
