संगीत सिर्फ इंसानों के मूड पर ही असर नहीं डालता, बल्कि गायों के व्यवहार और दूध उत्पादन पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। कर्नाटक के मुद्देनहल्ली स्थित ‘सत्य साई ग्राम’ की ‘साई सुधा गोशाला’ में किया गया एक अनोखा प्रयोग इस बात का प्रमाण है।
गोशाला प्रबंधन के मुताबिक, चारा खिलाते समय और दूध निकालते वक्त अगर गायों को वाद्य संगीत सुनाया जाए, तो वे अधिक दूध देती हैं। ‘म्यूजिक थेरेपी’ के तहत वैदिक संगीत और भजनों का प्रयोग किया गया, जिससे न सिर्फ दूध उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई, बल्कि गायों के स्वभाव में भी बड़ा बदलाव देखा गया।
गोशाला के चीफ लाइजनिंग ऑफिसर गोविंद रेड्डी ने बताया कि संगीत का असर गायों के व्यवहार पर भी सकारात्मक होता है। उनके अनुसार, “जैसे मनुष्य तनाव में संगीत सुनकर शांत होता है, वैसे ही गायों पर भी इसका असर पड़ता है। पहले जो गायें हिंसक या आक्रामक थीं, वे अब शांत और सौम्य हो गई हैं।”
रेड्डी ने बताया कि गायों को हर दिन सुबह 4 बजे से 6:30 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक संगीत सुनाया जाता है। इस दौरान उन्हें भजन, वैदिक संगीत और वाद्य संगीत सुनाए जाते हैं, जिनमें गायों को खासतौर पर वाद्य संगीत सबसे ज्यादा पसंद आता है।
साल 2020 में स्थापित साई सुधा गोशाला करीब 35,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है और यह देश में म्यूजिक थेरेपी से दूध उत्पादन बढ़ाने वाले प्रयोगों में से एक सफल उदाहरण मानी जा रही है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
