गुजरात के गांधीनगर में गरबा पर पथराव करने पर वालों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। गरबा के दौरान हुई हिंसा मामले में भूपेंद्र पटेल सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए दंगाइयों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया है। बीते 24 सितंबर को बहियाल गांव में गरबा के दौरान पत्थरबाजी और हिंसा की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया और अवैध प्रॉपर्टी पर गुरुवार (09 अक्तूबर) सुबह-सुबह ही पीला पंजा गरजना शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार पहले चरण में प्रशासन 186 अवैध कब्जे जमींदोज कर देगा। इसके लिए इलाके में 500 से ज्यादा पुलिस बलों की तैनाती की गई है। वहीं अवैध कब्जा हटाने के लिए 20 जेसीबी और 50 ट्रकों के जरिए जमीन खाली कराने का काम तेजी से किया जा रहा है।
बता दें कि नवरात्रि उत्सव के बीच 24 सितंबर की रात अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के एक समूह ने गांधीनगर शहर से 38 किमी दूर बहियाल गांव में एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कई दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और पथराव किया। पुलिस ने गांव में हुई झड़प और दंगे के लिए लगभग 60 लोगों को हिरासत में लिया था।
पुलिस ने बताया कि दंगे में 200 से ज्यादा लोग शामिल थे, जिसमें कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं और कुछ को आग के हवाले कर दिया गया था। गांधीनगर पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को गांव में कुल 186 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया।
उन्होंने कहा, "दहेगाम (तालुका) में 186 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। हमने उन सभी लोगों के अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की पहचान कर ली है, जो कुछ दिन पहले हुए दंगों में शामिल थे। लगभग 50 आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।" अधिकारी ने बताया कि लगभग 300 पुलिसकर्मियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उप-विभागीय मजिस्ट्रेट और पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
