• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 15, 2026

    गोल्ड-सिल्वर इम्पोर्ट में बड़ा उछाल, चांदी का आयात 157 फीसदी बढ़ा

    भारत में अप्रैल महीने के दौरान सोने और चांदी के आयात में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सोने का आयात 81.69 फीसदी बढ़कर 5.62 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि चांदी का आयात 157.16 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 411 करोड़ डॉलर हो गया।

    विशेषज्ञों के मुताबिक कीमती धातुओं की ऊंची कीमतों और बढ़ती मांग के कारण आयात में यह तेजी देखने को मिली है। शादी-ब्याह और निवेश की मांग को भी इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

    सरकार ने 13 मई से सोने और चांदी पर सीमा शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। सरकार का उद्देश्य आयात को नियंत्रित करना और व्यापार घाटे को कम करना बताया जा रहा है।

    व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि आयात शुल्क बढ़ने के बाद आने वाले महीनों में सोने और चांदी की मांग और कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories