• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 31, 2025

    गृह मंत्रालय ने जारी की सूची, 1466 पुलिस कर्मियों को गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा

    केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 के लिए देशभर के 1,466 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक देने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इन पदकों से विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संगठनों के पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

    चार श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा सम्मान

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह पदक पुलिस कर्मियों को विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। इस सम्मान का उद्देश्य पुलिस बलों में उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना और कर्मियों का मनोबल बढ़ाना है।

    सरदार पटेल की जयंती पर होती है घोषणा

    यह सम्मान 1 फरवरी 2024 को शुरू किया गया था। हर वर्ष 31 अक्तूबर, यानी देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर इसकी घोषणा की जाती है।

    गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची

    यह पदक पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया इकाइयों, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विशेष शाखाओं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और फॉरेंसिक विज्ञान विभागों के अधिकारियों को दिया जाता है।
    इस वर्ष के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की पूरी सूची गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories