• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 10, 2025

    गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक: चुनाव आयोग के SIR में हस्तक्षेप अस्वीकार्य

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और घुसपैठ के मुद्दे पर अहम बयान दिए।

    शाह ने कहा कि दूसरे देशों से आने वाले लोगों की संख्या पर कड़ा नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा, “अगर बिना किसी पाबंदी के लोगों को आने दिया गया, तो देश धर्मशाला बनकर रह जाएगा।”

    गृह मंत्री ने स्पष्ट कहा कि घुसपैठ को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए और किसी भी दल को घुसपैठियों को राजनीतिक संरक्षण नहीं देना चाहिए।

    उन्होंने मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR (Special Intensive Revision) का समर्थन करते हुए कहा कि यह आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है, और इसमें किसी तरह का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories