• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 13, 2025

    गृह मंत्री अमित शाह एएनटीएफ सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, जारी होगी एनसीबी की सालाना रिपोर्ट....

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को राजधानी दिल्ली में एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की वार्षिक रिपोर्ट 2024 भी जारी करेंगे। साथ ही, ऑनलाइन ड्रग विनष्टीकरण अभियान (Online Drug Destruction Campaign) की भी शुरुआत की जाएगी।

    दो दिवसीय यह सम्मेलन (16–17 सितंबर) नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के हितधारक भी भाग लेंगे।

    सम्मेलन का उद्देश्य और थीम

    इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए एक रणनीतिक रोडमैप तैयार करना है। सम्मेलन की थीम है

    सम्मेलन में मादक पदार्थों की आपूर्ति, मांग, तस्करी, और उनके दुष्प्रभाव पर चर्चा होगी। इसके साथ ही, राष्ट्रीय सुरक्षा पर नशा तस्करी के प्रभाव और कानून प्रवर्तन को और मजबूत करने की दिशा में ठोस कदमों पर भी विचार किया जाएगा।

    तकनीकी सत्रों के प्रमुख विषय

    • सम्मेलन के दौरान छह तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो निम्न विषयों पर केंद्रित होंगे:
    • नशा-मुक्त भारत @2047 – होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच
    • एकीकृत जांच – टॉप टु बॉटम / बॉटम टु टॉप अप्रोच
    • भगोड़ों पर नजर और विदेशी अपराधियों का प्रबंधन – रणनीतिक दृष्टिकोण
    • प्रीकर्सर, सिंथेटिक ड्रग्स और क्लेन लैब्स
    • डार्क वेब और क्रिप्टो करेंसी की जांच
    • वैश्विक तस्करी में मल्टी-मोडल कार्यप्रणाली

    इन सत्रों से ऐसे कार्रवाई योग्य परिणाम (actionable outcomes) निकलने की उम्मीद है जो देश में नशा नियंत्रण रणनीति को सशक्त बनाएंगे।

    Tags :
    Share :

    Top Stories