पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 10 अक्टूबर की रात एक एमबीबीएस छात्रा के साथ कथित गैंगरेप की घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास पीड़िता का मोबाइल था, जिससे कॉल की गई थी। मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से आरोपियों की पहचान हुई।
घटना दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के सामने शाम 8 बजे से 10 बजे के बीच हुई। पीड़िता अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए जा रही थी, तभी तीन युवक कैंपस गेट पर खड़े थे। आरोपियों ने छात्रा का मोबाइल छीना, बाल पकड़कर जंगल में ले जाकर तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का दोस्त वहां से भाग गया। पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और एमबीबीएस 2nd ईयर की छात्रा है।
डिप्टी मजिस्ट्रेट और दुर्गापुर SDO रंजना रॉय ने छात्रा से मुलाकात की और बताया कि उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। पीड़िता के परिवार के अनुसार, उसके दोस्त और साथी भी घटना में शामिल हो सकते हैं; दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल पर ड्रोन और फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए। CCTV फुटेज और कॉलेज कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे अकेला छोड़कर भाग गए, फोन छीनकर जंगल में ले गए और धमकियां दीं। इसके बाद मोबाइल वापस करने के लिए पैसे भी मांगे गए।
पीड़िता के माता-पिता ने 11 अक्टूबर को दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम भी दुर्गापुर पहुंच रही है।
गैंगरेप की घटना के विरोध में भाजपा ने पश्चिम बर्धमान में प्रदर्शन किया। विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और यह प्रदर्शन लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
