• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 10, 2026

    फर्रुखाबाद में प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप, पथराव और लाठीचार्ज से बिगड़े हालात

    फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा में युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को लेकर शनिवार को जमकर बवाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

    उपद्रव के दौरान राजेपुर थाना प्रभारी की गाड़ी गड्ढे में पलट गई, जबकि पुलिस और लेखपाल के वाहनों में तोड़फोड़ कर शीशे तोड़ दिए गए। पथराव में राजेपुर एसओ समेत चार पुलिसकर्मी, एक आबकारी निरीक्षक और चार ग्रामीण घायल हो गए।

    घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पांच थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर स्थिति को काबू में किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा और बाद में उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की।

    पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया और गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories