• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 17, 2026

    फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, उंगली की स्याही बनी गिरफ्तारी की वजह

    Tamil Nadu में विधानसभा चुनाव के दौरान फर्जी मतदान का बड़ा मामला सामने आया है। चेन्नई एयरपोर्ट पर एक 64 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर वोट डालने के बाद दुबई के रास्ते अमेरिका भागने की तैयारी में था।

    आरोपी की पहचान किशोर के रूप में हुई है। एयरपोर्ट जांच के दौरान अधिकारियों की नजर उसकी उंगली पर लगी वोटिंग स्याही पर पड़ी, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि उसने अवैध रूप से मतदान किया था। भारत में विदेशी नागरिकों द्वारा वोट डालना गैरकानूनी माना जाता है।

    चुनाव आयोग की सख्ती के बाद एयरपोर्ट पर अब तक 18 विदेशी नागरिकों को फर्जी मतदान के आरोप में पकड़ा जा चुका है। अधिकारियों को आशंका है कि इसके पीछे एक बड़ा रैकेट सक्रिय हो सकता है।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस और एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में कैसे जुड़े और उन्हें मतदान की अनुमति कैसे मिली।

    Tags :
    Share :

    Top Stories