पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने CPI(M) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से हराया। देबांग्शु को 1.49 लाख से ज्यादा वोट मिले, जबकि कुर्मी करीब 40 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान चुनाव से हटने की घोषणा कर चुके थे, इसके बावजूद उन्हें 7,783 वोट मिले।
फालता सीट पर 74 साल में पहली बार भाजपा ने जीत हासिल की है। 1952 से 2006 तक यह सीट कांग्रेस और CPI(M) का गढ़ रही, जबकि 2011 के बाद लगातार तीन बार यहां TMC को जीत मिली थी।
फालता में जीत के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा की कुल सीटें बढ़कर 208 हो गई हैं। इससे पहले 4 मई को आए नतीजों में भाजपा को 207 सीटें मिली थीं। वहीं TMC 80 सीटों पर सिमट गई।
फालता सीट पर इस बार सबसे बड़े जीत अंतर का रिकॉर्ड भी बना। इससे पहले मातिगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने 1,04,265 वोटों से जीत दर्ज की थी। अब फालता में भाजपा ने उससे भी बड़ा जीत अंतर हासिल किया है।
फालता, साउथ 24 परगना जिले में आता है, जहां कुल 31 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा ने जिले में 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने फालता के अलावा सागर, काकद्वीप, गोसाबा, जादवपुर और टॉलीगंज जैसे इलाकों में भी पहली बार जीत हासिल की।
फालता में 21 मई को 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था। चुनाव आयोग के मुताबिक रिपोलिंग में 88.13% मतदान हुआ। भाजपा ने पहले मतदान के दौरान EVM में छेड़छाड़ और कैमरा फुटेज से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जांच में कई बूथों पर गड़बड़ी के संकेत मिले थे।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
