बिहार चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन अपना साझा घोषणा पत्र जल्द जारी करने की तैयारी में है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर यह घोषणा पत्र पेश करेगी। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान समेत कई बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों और अति पिछड़े वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं के वादे शामिल होंगे। इसमें नीतीश सरकार के अब तक के विकास कार्यों के साथ आगामी योजनाओं का भी ब्योरा रहेगा।
भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ नाम देती है। पार्टी का दावा है कि यह जनता से मिले सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। बिहार चुनाव से पहले पार्टी ने सुझाव अभियान चलाया था, जिसके तहत लाखों लोगों की राय ली गई।
घोषणा पत्र में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता, सफल उद्यमिता पर 2 लाख रुपये तक का लोन, विधवा महिलाओं को पेंशन और उच्च शिक्षा में आरक्षण जैसे वादे शामिल हो सकते हैं। युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप प्रोत्साहन योजनाओं पर भी जोर रहेगा।
वहीं, भाजपा प्रवक्ता अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि महागठबंधन का घोषणा पत्र “छलावा” है। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव जानते हैं कि वे सत्ता में नहीं आने वाले हैं, इसलिए जनता को भ्रमित करने वाले वादे कर रहे हैं।”
भाजपा नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर चलते हुए एनडीए सरकार समाज के सबसे कमजोर तबकों के विकास पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर विकास और स्थिरता के नाम पर एनडीए को पूर्ण बहुमत देगी।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
