• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 17, 2025

    एमएससी पास नाजमा ने संघर्ष से रची सफलता की कहानी, गांव की लड़कियों के लिए बनी मिसाल

    हरियाणा के नूंह जिले के तावडू खंड के गांव कोटा खंडेवला की रहने वाली रवीना राठी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है। नूंह की किसी लड़की की यह पहली उपलब्धि है। रवीना की सफलता से परिवार और पूरा मेवात इलाका गर्व महसूस कर रहा है।

    8 महीने बाद हादसे में खोया पति, फिर भी नहीं छोड़ी पढ़ाई

    साल 2013 में मात्र 20 साल की उम्र में रवीना की शादी हुई, लेकिन शादी के आठ महीने बाद ही सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। उस दिन वह अपने पति के साथ नर्स की नौकरी ज्वाइन करने जा रही थीं, तभी ट्रक की टक्कर से पति की मौके पर ही मौत हो गई।
    रवीना बताती हैं—“उस दिन सब कुछ खत्म हो गया लगा, लेकिन मैंने ठान लिया कि अब खुद को मजबूत बनाऊंगी।”

    सरपंच बनीं, फिर तय किया अफसर बनने का लक्ष्य

    पति की मौत के बाद भी रवीना ने पढ़ाई जारी रखी। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद 2016 में गांव की सरपंच चुनी गईं। सरपंच के कार्यकाल के दौरान उनका संपर्क प्रशासनिक अधिकारियों से हुआ। डीसी के दफ्तर की नेम प्लेट देखकर उन्होंने ठान लिया कि एक दिन उनके नाम की भी प्लेट लगेगी।

    गांव में साधारण जीवन, लेकिन हौसले बुलंद

    रवीना सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। पिता ट्रक चालक रहे और घर की आर्थिक स्थिति सामान्य है। आज भी घर में चूल्हे पर रोटी बनती है और गाय-भैंस पाल रखी हैं।
    RAS का रिजल्ट आने के बाद गांव में जश्न का माहौल है। लोग मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

    दूसरी बार भी दी परीक्षा, नतीजे का इंतजार

    रवीना ने 2023 की RAS परीक्षा पास की है और 2024 की परीक्षा भी क्वालिफाई की है, जिसका फाइनल रिजल्ट अभी आना बाकी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories