प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। इसके लिए 11,718.24 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है।
एक व्यक्ति का डेटा तैयार करने में कितना खर्च?
2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की आबादी 121 करोड़ थी। इसी आधार पर एक व्यक्ति की गिनती पर लगभग 97 रुपए खर्च आएगा। यदि अनुमानित आबादी 150 करोड़ मानी जाए, तो यह खर्च करीब 78 रुपए प्रति व्यक्ति रह जाएगा।
दो चरणों में पूरी होगी डिजिटल जनगणना
जनगणना का डिजिटल ढांचा डेटा सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रक्रिया दो फेज में होगी—
- फेज-1 (अप्रैल–सितंबर 2026): घरों की सूची तैयार होगी और हाउस लिस्टिंग की जाएगी।
- फेज-2 (फरवरी 2027): आबादी की गिनती का काम किया जाएगा।
करीब 30 लाख फील्ड कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए डेटा इकट्ठा करेंगे। मॉनिटरिंग के लिए एक सेंट्रल पोर्टल बनाया जाएगा, जिससे डेटा की क्वालिटी और तेज होगी।
साथ ही Census-as-a-Service (CaaS) के तहत मंत्रालयों को डेटा मशीन-रीडेबल और उपयोगी फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे नीति निर्माण में मदद मिलेगी।
कॉल (CoalSETU) विंडो को मंजूरी
कैबिनेट ने CoalSETU विंडो को मंजूरी दी है। इसके तहत कोयला लिंकेज की नीलामी, औद्योगिक उपयोग और निर्यात के लिए पारदर्शी और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
कोपरा का MSP बढ़ाया गया
केंद्र ने 2026 सीजन के लिए कोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला लिया है—
- मिलिंग कोपरा: 12,027 रुपए/क्विंटल
- बॉल कोपरा: 12,500 रुपए/क्विंटल
- पिछले सीजन की तुलना में मिलिंग कोपरा का MSP 445 रुपए और बॉल कोपरा का MSP 400 रुपए बढ़ाया गया है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
