साइबर अपराधों और डिजिटल अरेस्ट स्कैम के बढ़ते मामलों के बीच सीबीआई ने ‘ABHAY’ नाम का एआई बेस्ड चैटबॉट लॉन्च किया है। यह टूल सीबीआई के नाम पर भेजे गए फर्जी नोटिस की पहचान करने और लोगों को साइबर ठगी से बचाने में मदद करेगा।
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के अनुसार, वर्ष 2024 में डिजिटल अरेस्ट और इससे जुड़े साइबर अपराधों के 1.23 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए, जिनमें करीब 1935 करोड़ रुपए की ठगी हुई। वहीं 2025 के शुरुआती दो महीनों में ही 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट राहुल मिश्रा के अनुसार, ‘ABHAY’ एक एआई बेस्ड रियल टाइम नोटिस वेरिफिकेशन प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए लोग सीबीआई के नाम से आए नोटिस की सत्यता ऑनलाइन जांच सकेंगे। यह चैटबॉट नोटिस के फॉर्मेट, पैटर्न और डिटेल्स का विश्लेषण कर संदिग्ध नोटिस की पहचान करने में मदद करेगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक, साइबर ठग अक्सर खुद को पुलिस, सीबीआई या दूसरी सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं। वे वीडियो कॉल, फर्जी नोटिस और धमकी के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश करते हैं।
फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। अगर नोटिस में तुरंत पैसे जमा कराने का दबाव बनाया जाए, डराने वाली भाषा का इस्तेमाल हो, पर्सनल अकाउंट में पैसे मांगे जाएं या वीडियो कॉल पर ‘सीक्रेट जांच’ की बात कही जाए, तो सतर्क हो जाना चाहिए।
विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि कोई भी वैध जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर पैसे ट्रांसफर करने, OTP साझा करने या बैंक डिटेल देने के लिए नहीं कहती। अगर कोई नोटिस संदिग्ध लगे तो घबराने की बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
