गोरखपुर के रामगढ़ताल में आयोजित जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रविकिशन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में रविकिशन का बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने कहा- “यहां रोइंग चलत बा बाबू… पहले करप्शन था, लूट थी, डकैत थे। मैं बार-बार इसे स्पेन कहता हूं तो गलत नहीं कहता। अपनी आंख से करप्शन का चश्मा हटाइए, तब यह स्पेन दिखेगा।” उनके इस अंदाज पर कार्यक्रम में खूब तालियां बजीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रामगढ़ताल के बदले स्वरूप का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यहां गंदगी और बदबू की वजह से लोग आना पसंद नहीं करते थे, लेकिन आज यही रामगढ़ताल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बन चुका है। सीएम ने रविकिशन की चुटकी लेते हुए कहा कि पहले वह कार्यक्रम में आने से मना कर रहे थे, लेकिन बाद में खुद पहुंच गए।
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब स्पोर्ट्स इकोसिस्टम में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के हर गांव में खेल मैदान और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अब तक 534 खिलाड़ियों को मेडल के आधार पर सरकारी नौकरी दे चुकी है और करीब 500 खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।
रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 21 मई तक हुआ, जिसमें 20 राज्यों के 273 खिलाड़ी और पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया और कहा कि आने वाले समय में रामगढ़ताल देश के प्रमुख वाटर स्पोर्ट्स हब के रूप में उभरेगा।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
