• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 28, 2026

    ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक में सियासी सरगर्मी, सिद्धारमैया-शिवकुमार की तस्वीर चर्चा में

    कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। इससे पहले उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की, जिसमें अपने फैसले की जानकारी दी।

    डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी बैठक में पहुंचे। इस दौरान शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन ने दावा किया कि डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

    सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन राज्यपाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राजभवन कार्यालय को सौंप सकते हैं। नियमों के अनुसार राज्यपाल की अनुपस्थिति में भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा ई-मेल या राजभवन कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

    कांग्रेस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। इसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। साथ ही मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की भी तैयारी है। बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

    कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा 2023 से चल रही थी। उस समय कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर सहमति बनी थी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने ढाई-ढाई साल के रोटेशन फॉर्मूले पर फैसला किया था। अब सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

    बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व सरकार के खिलाफ बढ़ रही एंटी-इंकम्बेंसी और वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाले जैसे मुद्दों को देखते हुए बदलाव करना चाहता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories