• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 28, 2025

    ब्राजीली मॉडल से बदसलूकी का मामला, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

    बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को एक ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने शहर के आरटी नगर इलाके में एक ब्राजीली मॉडल के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। यह घटना 17 अक्टूबर की बताई जा रही है, जबकि 25 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

    डिलीवरी के बहाने पहुंचा था आरोपी

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कुमार राव पवार के रूप में हुई है, जो आरटी नगर का ही निवासी है। वह एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है और पार्ट टाइम ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करता है।

    शिकायत के अनुसार, पीड़िता दो अन्य विदेशी मॉडल्स के साथ आरटी नगर के एक अपार्टमेंट में रहती है। 17 अक्टूबर की दोपहर करीब 3.20 बजे फ्लैट में रहने वाली एक मॉडल ने ब्लिंकिट ऐप से खाना मंगवाया था। जब डिलीवरी एजेंट ऑर्डर लेकर पहुंचा, तो ब्राजीली मॉडल खाना लेने के लिए दरवाजे पर आई। उसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से महिला से जबरदस्ती छेड़छाड़ की कोशिश की।

    पीड़िता ने दिखाई हिम्मत, आरोपी गिरफ्तार

    महिला ने तुरंत आरोपी को धक्का देकर दरवाजा बंद कर लिया। हालांकि उसने शुरू में किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में उसने अपने साथ रहने वाली दूसरी मॉडल को बताया और दोनों ने अपने नियोक्ता को घटना की सूचना दी। इसके बाद नियोक्ता ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1) और 76 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories