• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 26, 2025

    BJP ऑफिस पर आग और हिंसा के बाद लेह में सोनम वांगचुक गिरफ्तार, कर्फ्यू और स्कूल बंद

    लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार ने वांगचुक को 24 सितंबर को हुई हिंसा का जिम्मेदार माना। लेह में लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी है और स्कूल-कॉलेज बंद हैं। हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय फूंका और CRPF की गाड़ी में आग लगा दी थी। इसमें 4 युवकों की मौत हुई और 80 लोग घायल हुए, जिनमें 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

    सरकार ने वांगचुक की संस्था SECMOL का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके अलावा उनके दूसरे NGO HIAL पर भी CBI ने FCRA उल्लंघन के आरोप में जांच शुरू कर दी है। इसके तहत 2020 से 2024 तक के खातों की जांच की जा रही है। वांगचुक पर राजद्रोह का केस, पुराने वेतन विवाद और आयकर नोटिस भी जारी किए गए हैं।

    हिंसा 24 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से बुलाए गए प्रदर्शन के दौरान भड़की। आंदोलनकारी लेह हिल काउंसिल पहुंचे और पुलिस से टकराए। अब सरकार के साथ इस मुद्दे पर 6 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक होगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories