यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। गुरुवार को बांदा लगातार पांचवें दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। AQI वेदर के मुताबिक दुनिया के सबसे गर्म शहरों में 13 शहर उत्तर प्रदेश के शामिल हैं।
भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। गोरखपुर में बच्चों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अस्थायी स्वीमिंग पूल में बदल दिया। ट्रॉली में प्लास्टिक की मोटी पन्नी बिछाकर उसमें पानी भरा गया, जहां बच्चे दिनभर नहाकर गर्मी से राहत ले रहे हैं।
बांदा में प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए कई इंतजाम किए हैं। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को रेड लाइट पर धूप में खड़ा न रहना पड़े। वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर में जगह-जगह कूलिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां कूलर और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
अयोध्या में राम मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को गर्म फर्श से राहत देने के लिए परिसर में लाल मैट और दरियां बिछाई हैं। वहीं वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का 24 घंटे जलाभिषेक किया जा रहा है। प्रचंड गर्मी के चलते घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और होटल-लॉज की बुकिंग में भी करीब 50 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 50 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 10 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आने वाली गर्म और सूखी हवाओं के कारण मई में ही जून जैसी तपिश महसूस हो रही है। अगले सात दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
