• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 03, 2025

    भारत का पाकिस्तान पर वार: PoK में अत्याचार और दमन की घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग  

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पिछले कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि भारत ने PoK के विभिन्न इलाकों से विरोध प्रदर्शनों की खबरें देखी हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना द्वारा निर्दोष नागरिकों पर की गई बर्बरता भी शामिल है।

    जायसवाल ने कहा, “पाकिस्तान को उसके भयावह मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।” उन्होंने दोहराया कि PoK भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान वहां अवैध कब्जा जमाए हुए है।

    भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि पाकिस्तान के इन दमनकारी कदमों और मानवाधिकार उल्लंघनों पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए।

    Tags :
    Share :

    Top Stories