अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंधों से मिली छूट 29 सितंबर से खत्म करने का फैसला किया है। यह कदम भारत के लिए आर्थिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर नुकसानदायक साबित हो सकता है।
भारत इस बंदरगाह के बुनियादी ढांचे के विकास पर अब तक 85 मिलियन डॉलर (749 करोड़ रुपये) खर्च कर चुका है, जबकि 120 मिलियन डॉलर (1057 करोड़ रुपये) की योजनाएं पाइपलाइन में हैं। चाबहार को यूरोप, रूस, अफगानिस्तान और पश्चिम एशिया तक सीधी पहुंच के कारण चीन की बेल्ट एंड रोड पहल के जवाब के तौर पर देखा जाता रहा है।
छूट खत्म होने के बाद भारतीय संचालकों पर अमेरिकी जुर्माने का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेश, उपकरण सप्लाई, रेल परियोजनाओं और वित्तीय लेन-देन पर असर पड़ेगा। शिपिंग और फाइनेंस की लागत बढ़ने से भारतीय कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
भारत ने 2018 में इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड के जरिए शाहिद बेहेस्ती टर्मिनल का संचालन संभाला था। इसके बाद से चाबहार पाकिस्तान को दरकिनार कर अफगानिस्तान और पश्चिम एशिया के लिए व्यापार और मानवीय सहायता का अहम मार्ग बना। मई 2024 में भारत ने इस पोर्ट को 10 साल तक ऑपरेट करने के लिए समझौता भी किया था।
चाबहार का महत्व केवल व्यापार तक सीमित नहीं है। हाल के वर्षों में यहां से 80 लाख टन से ज्यादा माल का परिवहन हुआ है। 2026 तक इसे ईरान के रेलवे नेटवर्क से जोड़ने और क्षमता को पांच लाख टीईयू तक बढ़ाने की योजना है। होर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक स्थित होने के कारण यह बंदरगाह क्षेत्रीय स्थिरता में भी अहम भूमिका निभाता है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
